Posts

Hindutva is the Expansive Embodiment of Humanity!

Hindutva has become a subject today that nobody wants to discuss. If you engage in a discussion about Hindutva with your friends or family, you might be labeled as a dirty politician. You might even be accused of being anti-constitutional, but promoting one's religion is perfectly justified in the constitution. So how can someone be considered anti-constitutional if they are simply promoting their religion? We need to understand that Hindutva is not just a matter of politics; it is the essence of India's consciousness. Without Hindutva, India would appear lifeless. Hindutva is what sets India apart from other countries. It encompasses the ideology of religious equality, and if we refrain from discussing this subject, India will tread the path of fanaticism like other nations. You often hear people say, "We don't believe in any religion; humanity is above all for us!" It sounds good to hear, but will humanity survive without Hindutva?  This is a thought worth ponde...

मानवता का व्यापक रूप ही हिन्दुत्व है!

हिंदुत्व आज एक ऐसा विषय बन के रह गया है जिस विषय पर कोई बोलना नहीं चाहता। अगर आप अपने मित्रों के साथ, अपने परिजनों के साथ, हिंदुत्व के विषय पर चर्चा करते हैं, तो आपको गंदी राजनीति करने वाला व्यक्ति मान लिया जाएगा। हो सकता है आपको संविधान का विरोधी भी कह दिया जाए परंतु अपने धर्म का प्रचार करना तो संविधान में भी उचित है। तो ऐसे में कोई व्यक्ति संविधान विरोधी कैसे हो सकता है यदि वह मात्र अपने धर्म का प्रचार कर रहा है? हमें समझने की आवश्यकता है कि हिंदुत्व सिर्फ राजनीति का विषय ना होकर भारत की चेतना का विषय है। अगर हिंदुत्व ना हो तो भारत निर्जीव सा प्रतीत होगा। हिन्दुत्व भारत की विशेषता है, जो बाकी देशों से भारत को भिन्न करती है। सर्व-धर्म समभाव की विचारधारा हिंदुत्व है, और अगर इस विषय पर चर्चा ना की जाए तो भारत भी अन्य देशों की भांति कट्टरवाद की मार्ग पर चल पड़ेगा। आपने लोगों के मुख से अक्सर सुना होगा कि, "हम किसी धर्म को नहीं मानते, हमारे लिए तो मानवता सर्वोपरि है!" सुनने में तो यह वाक्य अच्छा लगता है, लेकिन क्या सच में हिंदुत्व के बिना मानवता जीवित रहेगी?  यह सोचने लायक विचार ...

Vasudhaiva Kutumbakam: Embracing the Global Family for a Sustainable Future

Wherever there is a discussion about family, two words derived from Sanatana culture are always remembered: "Vasudhaiva Kutumbakam." Although these two words are brief, their essence can fill several pages. They possess such power because they originate from the eternal culture, where profound thoughts are expressed in just a few words. Even in "Vasudhaiva Kutumbakam," there is a deep meaning that may be beyond the capabilities of today's generation to comprehend. Nevertheless, let us make an attempt to understand it. Vasudhaiva Kutumbakam means "the entire world is one family." Vasudha refers to the Earth, where humans reside, and Kutumbakam means a family whose connection exists with the inhabitants of this Earth. And every particle of this Earth is equivalent to a member of the family. But has humanity excelled in establishing good relationships with its family members? Other members of the family treat humans well, but does humanity reciprocate in ...

Preserving Valuable Relationships: Embracing Bhartiya Culture in a Westernized World

The way a person lives, their language style, and their behavior with others reflect their conduct. Through this conduct, one can understand their values and their culture. However, today a person's conduct hardly reveals their culture, or it can be said that the range of their values has become limited because their conduct has completely changed in today's circumstances. Today, the talk of values remains superficial and does not manifest in one's behavior. An example of this can be seen in the context of relationships. Today, a person has violated the boundaries in their relationships because they do not understand the true meaning of relationships, or it can be said that no one has explained the meaning to them. Where friendship comes into play, it is impossible to sustain it without using foul language, and the argument given to justify it is, "Everything is allowed in friendship!" But when it comes to discussing the concept of friendship, the names of Krishna...

वसुधैव कुटुम्बकम् की विलुप्त होती अवधारणा

जहाँ कहीं भी परिवार के विषय में चर्चा की जाती है वहाँ सनातन संस्कृति से जन्मे दो शब्द अवश्य याद किए जाते हैं:- वह हैं वसुधैव कुटुम्बकम्।   कहने को तो यह दो शब्द भर हैं, परंतु इनका सार अनेक पन्नों में समा जाए, इतना सामर्थ्य रखता है। और रखें भी क्यों नहीं आखिर सनातन संस्कृति से जन्मे हैं, जहाँ हर विषय पर कुछ ही शब्दों में गहराई से बात कह दी जाती है। वसुधैव कुटुम्बकम् में भी कुछ ऐसा ही गहरा अर्थ विद्यमान है जिसे समझने में शायद आज की पीढ़ी सामर्थ्य हीन है। परंतु फिर भी इसे समझने का प्रयास करते हैं। वसुधैव कुटुम्बकम्, जिसका अर्थ है कि, "वसुधा का प्रत्येक कण एक परिवार के समान है"। वसुधा कौन- यह धरती जहाँ मनुष्य निवास करता है, और कुटुम्बकम् अर्थात परिवार जिसका संबंध इस धरा पर रहने वाले मनुष्य के साथ है। और इस धरा का प्रत्येक कण परिवार के सदस्य के समान है। परंतु क्या मनुष्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा संबंध स्थापित करने में उत्तीर्ण हुआ है? परिवार के अन्य सदस्य तो मनुष्य के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, परंतु क्या मनुष्य भी उसी प्रकार का व्यवहार उनके साथ करता है? नहीं! आज मनुष्...

रिश्तों में संस्कृति का अभाव

किसी व्यक्ति का रहन-सहन , उसकी भाषा शैली , लोगों के साथ उसका व्यवहार आदि उस व्यक्ति के आचरण को दर्शाते हैं। और इसी आचरण के माध्यम से उसके संस्कारों का , उसकी संस्कृति का पता चलता है। परंतु आज व्यक्ति के आचरण में उसकी संस्कृति तनिक भी दिखाई नहीं देती या फिर कहा जाए कि व्यक्ति के संस्कारों का दायरा अब सीमित हो चुका है क्योंकि उसका आचरण आज की परिस्थिति में बिलकुल परिवर्तित हो चुका है। आज संस्कारों की बात सिर्फ मुख पर ही आकर रह जाती है वह आचरण में नहीं उतर पा रही। और इसका उदाहरण व्यक्ति कैसे पहने रिश्तों में देखा जा सकता है। आज व्यक्ति अपने रिश्तों में मर्यादा का उल्लंघन कर बैठा है क्योंकि उसे रिश्तों का अर्थ सही प्रकार से समझ नहीं आता , या फिर कहा जाए कि उसे इसका अर्थ किसी ने बताया ही नहीं। जहाँ दोस्ती का सम्बंध आता है वहाँ बिना गाली के काम चल ही नहीं सकता और इसे सही दर्शाने के लिए जो तर्क दिया जाता है वह है , " दोस्ती में तो सब कुछ चलता है!"। परंतु जहाँ मित्रता की बात आती है तो सबसे अधिक नाम कृष्ण और सुदामा का लिया जाता है। क्या उनमें ऐसा चलता था ? यह सोचने की बात है! ठीक...